New India News
Otherराजनीति

श्री गणेश मूर्ति विसर्जन झांकी में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने किया आत्मीय स्वागत

New India News/CG राजधानी रायपुर में विगत रात्रि श्री गणेश मूर्ति विसर्जन चल झांकियों की ऐतिहासिक यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर जयस्तंभ चौक के समीप नगर निगम रायपुर के मंच पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने आत्मीय स्वागत किया।

कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू, सभापति श्री सूर्यकांत राठौड़, एमआईसी सदस्य, जोन अध्यक्ष, पार्षद एवं नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने श्री गणेश मूर्ति विसर्जन झांकियों का महापौर एवं जनप्रतिनिधियों के साथ स्वागत किया और प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश से छत्तीसगढ़ को समृद्ध एवं खुशहाल बनाने की प्रार्थना की। उन्होंने रायपुर नगर निगम प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि ऐतिहासिक परंपरा में नगर निगम ने बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था दी है।

महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन से नगर निगम रायपुर के सभी जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों का उत्साह बढ़ा है। उन्होंने निगम की ओर से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने झांकियों का अवलोकन कर प्रसन्नता व्यक्त की और शहर व राज्य की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने में नगरवासियों के सहयोग की सराहना की।

इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, एमआईसी सदस्य सर्वश्री महेन्द्र खोडियार, अमर गिदवानी, अवतार भारती बागल, दीपक जायसवाल, संतोष सीमा साहू, नंदकिशोर साहू, भोला राम साहू, डॉ. अनामिका सिंह, श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, श्रीमती सुमन अशोक पाण्डेय, जोन 4 अध्यक्ष श्री मुरली शर्मा, जोन 5 अध्यक्ष श्री अम्बर अग्रवाल, जोन 6 अध्यक्ष श्री बद्री प्रसाद गुप्ता, पार्षद श्री अजय साहू एवं श्री कृष्णा सोनकर सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related posts

अब ले-आउट पास कराने के अधिकार नगर निगमों को मुख्यमंत्री के घोषणा पर हुआ अमल

newindianews

हम बापू के ग्राम स्वराज की परिकल्पना को साकार करने सुराजी गांव योजना संचालित कर रहे हैं-मंत्री रविन्द्र चौबे

newindianews

“हमर छत्तीसगढ़” आसिफ इकबाल की कलम से… 42 अंक

newindianews

Leave a Comment