New India News
समाज-संस्कृति

मस्जिदों की तामीर के लिए शहर सीरतुन्नबी कमेटी की ख़ुलूस भरी अपील

New India News/Raipur शहर सीरतुन्नबी कमेटी ने शहर की निर्माणाधीन मस्जिदों की तामीर को गति देने के उद्देश्य से एक विशेष पहल की है। कमेटी ने सभी मस्जिदों के मुतवल्लियान (प्रबंधकों) से अपील की है कि यदि उनकी मस्जिद में निर्माण कार्य चल रहा है, तो वे उसकी जानकारी सहित एक आकर्षक बैनर तैयार कराएं।

कमेटी के अनुसार बैनर में मस्जिद निर्माण का उद्देश्य, अनुमानित लागत, अब तक पूर्ण हुए कार्य, शेष निर्माण कार्य तथा उससे समाज को होने वाले लाभ का उल्लेख किया जाए। साथ ही निर्माण कार्य की स्पष्ट तस्वीरें भी शामिल की जाएं।

शहर सीरतुन्नबी जलसे के दौरान प्रत्येक निर्माणाधीन मस्जिद के बैनर के लिए विशेष स्थान उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा चंदा संग्रह के लिए अलग काउंटर भी लगाए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग मस्जिदों की तामीर में आर्थिक सहयोग कर सकें।

कमेटी का कहना है कि समाज में होने वाले आयोजनों, सजावट और रोशनी पर होने वाले खर्च का कुछ हिस्सा यदि अल्लाह के घरों की तामीर में लगाया जाए, तो यह लंबे समय तक समाज के लिए लाभदायक होगा। मस्जिद निर्माण में किया गया सहयोग नमाज़ियों, बच्चों और पूरी कौम के लिए उपयोगी होने के साथ-साथ सदक़ा-ए-जारिया का माध्यम भी बनता है।

शहर सीरतुन्नबी कमेटी के अध्यक्ष सोहेल सेठी ने सभी लोगों से अपील की है कि वे मस्जिदों की तामीर में बढ़-चढ़कर सहयोग करें और अपनी मसाजिद को जल्द मुकम्मल, खूबसूरत और आबाद बनाने में अपना योगदान दें।

Related posts

प्रज्ञ शिक्षक अलंकरण सम्मान 2022 उत्कृष्ट शिक्षक का डॉ शिप्रा बेग को सम्मान मिला

newindianews

‘हमर तिरंगा’ थीम पर मूकबधिर स्कूल के विद्यार्थियों ने बनाई आकर्षक पेंटिंग

newindianews

दस रोजा तरावीह के साथ मुस्लिम हॉल बैजनाथपारा में खत्मे कुरआन सम्पन्न

newindianews

Leave a Comment