New India News
Otherअर्थजगत

नगर निगम का बड़ा ऐक्शन: 9 बकायादारों के व्यवसायिक परिसर सीलबंद, करोड़ों का संपत्ति कर बकाया

New Indian News नगर पालिक निगम रायपुर के राजस्व विभाग ने वार्ड क्रमांक 1 और 2 में विगत कई वर्षों से संपत्ति कर (Property Tax) नहीं चुकाने वाले 9 बड़े बकायादारों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए उनके व्यवसायिक परिसरों को सीलबंद कर दिया।

यह कार्रवाई आयुक्त श्री विश्वदीप के आदेश और अपर आयुक्त (राजस्व) यू.एस. अग्रवाल, उपायुक्त (राजस्व) डॉ. अंजलि शर्मा के निर्देशन में जोन-8 की टीम ने की।


कौन-कौन से बकायादार हुए सीलबंद?

वार्ड 1 और 2 में बकाया संपत्ति कर नहीं भरने वाले जिन 9 बकायादारों के परिसरों को सील किया गया, उनमें शामिल हैं:

  • प्रीतम सिंह – ₹5,07,308

  • अशोक कुमार, विजय कुमार, विनोद कुमार – ₹2,16,428

  • कुलदीप सिंह / तेजेंद्र सिंह – ₹1,36,971

  • हरवंश सिंह / महेंद्र सिंह, सुरजीत कौर – ₹4,33,396

  • सतगुरु फर्नीचर – ₹87,281

  • फैक्ट्री – ₹11,233

  • संतोष शर्मा – ₹43,001

  • विनोद सिंह – ₹34,563

  • राजू साहू (सुपर बाजार) – ₹1,41,069


टीम ने चलाया अभियान

जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल और कार्यपालन अभियंता श्री पद्माकर श्रीवास के निर्देश पर, जोन सहायक राजस्व अधिकारी महादेव रक्सेल के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक राजेश मिश्रा और अन्य अधिकारियों की टीम ने यह ऐक्शन किया।

सभी बकायादारों को पहले डिमांड बिल, नोटिस और अंतिम नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन बकाया राशि अदा न करने पर उनके परिसरों को सीलबंद कर दिया गया।


निगम की सख्त चेतावनी

नगर निगम राजस्व विभाग ने सभी बकायादारों से अपील की है कि वे अपना पूरा बकाया संपत्ति कर तत्काल जमा करें। अन्यथा, नोटिस के बाद सीलबंदी और कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। निगम का राजस्व वसूली अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related posts

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव एस.एन.जी. महाविद्यालय के दीक्षारंभ कार्यक्रम में हुए शामिल

newindianews

लालपुर धाम में बाबा गुरू घासीदास जयंती पर मुख्यमंत्री की घोषणा शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल को अब गौटिया स्व. श्री अंजोर दास पाटले के नाम से जाना जाएगा

newindianews

Pope Francis’ Prophetic Voice Still Echoes in a Planet in Peril

newindianews

Leave a Comment