New India News
नवा छत्तीसगढ़राजनीति

सक्रिय राजनीति में उतरेंगे या नहीं इसका फैसला पार्टी करेगी, मैं पार्टी का कार्यकर्ता हूं : रमेश बैस

Newindainews/CG मंगलवार को महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल रहे रमेश बैस छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर प्रस्थान कर चुके हैं। मीडिया के खबरों के अनुसार एयरपोर्ट पर पहुंचते ही उन्होंने कहा कि, 5 सालों में तीन राज्यों का राज्यपाल रहा। मुझे खुशी है कि, मेरा पूरा कार्यकाल बेदाग रहा और एक भी आरोप नहीं लगा। यही राज्यपाल के रूप में मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि रही है।

सक्रिय राजनीति में उतरने को लेकर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि, सक्रीय राजनीति में उतरूंगा या नहीं इसका फैसला पार्टी करेगी। मैं पार्टी का कार्यकर्ता हूं और जो आदेश होगा, वहीं काम करूंगा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के चक्रव्यूह वाले बयान पर उन्होंने कहा कि, राहुल पहले महाभारत तो पढ़ लें उसके बाद ऐसा कोई बयान दें।

उन्होंने आगे कहा कि, पार्टी ने मुझे काफी कुछ दिया है और मैं काफी सौभाग्यशाली हूं कि, पार्टी ने मुझे इतना अवसर दिया है। कई कार्यकर्ता अपना जीवन खपा देते हैं. लेकिन उन्हें अवसर नहीं मिल पाता है।

Related posts

“हमर छत्तीसगढ़” आसिफ इक़बाल की कलम से…अंक 87

newindianews

मोदी सरकार के निकम्मेपन का बढ़ता स्तर भारतीय मुद्रा को इतिहास के सबसे निचले स्तर तक गिरा चुका है-मोहन मरकाम

newindianews

शहरी अधोसंरचना एवं सर्वाेत्तम नागरिक सुविधाओं के लिए शासन प्रतिबद्ध: मंत्री डॉ. शिव डहरिया

newindianews

Leave a Comment