Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u969210570/domains/newindianews.in/public_html/wp-content/plugins/ultimate-ads-manager/includes/common.php on line 60

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u969210570/domains/newindianews.in/public_html/wp-content/plugins/ultimate-ads-manager/includes/common.php on line 62
सारंगढ़-बिलाईगढ़ : जिले के विभिन्न गौठानों में ट्रैक्टरों के माध्यम से बड़ी संख्या में लोग कर रहे पैरादान - New India News
New India News
Other

सारंगढ़-बिलाईगढ़ : जिले के विभिन्न गौठानों में ट्रैक्टरों के माध्यम से बड़ी संख्या में लोग कर रहे पैरादान

Newindainews/CG शासन की बहुआयामी गोधन न्याय योजना के तहत जिले के विभिन्न गाँवों में स्थित गौठानों में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा पैरादान किया गया। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में किसानों द्वारा खरीफ  की फसल के बाद रबी की फसल के लिए पराली (पैरा) को जलाने से पर्यावरण एवं भूमि की उर्वरा शक्ति को नुकसान पहुंचता है। इसी कड़ी में सारंगढ़ के टिमरलगा, घठोरा और भादिसर ग्राम पंचायत के गौठानों में किसानों और समूह के सदस्यों की पहल से बड़ी संख्या में किसानों ने अपने ट्रैक्टरों की सहायता से गौठानों में पैरादान किया। धीरे-धीरे अब पैरादान करने वाले किसानों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
विदित है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल किसानों से पैरा दान करने की अपील प्रदेश के किसानों से कर रहे हैं। वे लगातार पैरादान के फायदे गिनाते हुए किसानों से गौठानों में पैरादान करने की अपील करते आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने किसानों से यह भी कहा है कि फसल कटाई के बाद पैरा न जलाएं। पैरादान करने से एक बड़ा लाभ यह भी है कि इससे प्रदूषण से मुक्ति मिलेगी और मवेशियों के लिए उचित मात्रा में चारे की व्यवस्था भी होगी।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ की 70 लाख से अधिक महिलाओं को काशी से बाबा विश्वनाथ के आशीर्वाद के साथ अंतरित की महतारी वंदन की राशि

newindianews

रायपुर कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष पद के लिए ओबीसी वर्ग से प्रतिनिधित्व की उठी मांग

newindianews

आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद पूजा भट्ट और हंसल मेहता ने किया ट्वीट, शाहरुख के साथ दिखाई एकजुटता

newindianews

Leave a Comment