New India News
Other

युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर किया याद

Newindianews/Raipur  युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और देश के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर उन्हें श्रध्दासुमन अर्पित किया। युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौलाना अबुल कलाम आजाद के चित्र पर माल्यार्पण किया और देश के लिये उनके महत्वपूर्ण योगदान को बताया।
मुख्यमंत्री ने मौलाना अबुल कलाम

शिक्षा के क्षेत्र में मौलाना आजाद की महत्वपूर्ण भूमिका रही-आकाश शर्मा
युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा स्वतंत्रता आंदोलन के साथ ही देश की शिक्षा व्यवस्था में मौलाना आजाद की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वह देश के प्रथम शिक्षा मंत्री रहे हैं। उन्होंने
विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों की स्थापना के साथ शिक्षा व्यवस्था के सुधार में जोर दिया।

युवक कांग्रेस रायपुर दक्षिण के उपाध्यक्ष मो. सिद्दीक ने कहा महान स्वतंत्रता सेनानी मौलाना अबुल कलाम आजाद का जन्मदिन 11 नवम्बर को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने आजाद भारत के प्रथम शिक्षा  मंत्री के रूप में देश में सुदृढ़ शिक्षा व्यवस्था की बुनियाद रखी। हमें उनके पदचिन्हों पर चलकर शिक्षित और सशक्त भारत बनाना है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व पार्षद रियाज भाई aicc सदस्य पंकज मिश्रा, ब्लॉक् अध्यक्ष नवीन चंद्राकर,वार्ड अध्यक्ष अस्सु भाई ,दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष समीर भट्ट,प्रदेश सचिव शानू रज़ा , सैफुल्लाह शाह ,राजिकुल्लाह खान,रमीज अशरफ ,अफजल जोया सहित अन्य काँग्रेस जन मौजूद थे !!

Related posts

गुजरान विधानसभा चुनवाओ में  छ.ग.से  शरीक रईस खान को मिली बड़ी जिम्मेदारी

newindianews

छत्तीसगढ़ के सुपरस्टार कारन खान का चम चम सांग हुआ हिट…

newindianews

रायपुर आएंगे सचिन पायलट कार्यकर्ताओं की लेंगे बैठक

newindianews

Leave a Comment