New India News
नवा छत्तीसगढ़राजनीति

कांग्रेस प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, बैठक में कई अहम फैसले लिए गए.

Newindianews/ Raipur छत्तीसगढ़ में कांग्रेस प्रदेश कार्य समिति की बैठक हुई है, जिसमें प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, सीएम भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम मौजूदगी में बैठक में कई अहम फैसले लिए गए.
9 अगस्त को होने वाली विधानसभावार 75 किलोमीटर पदयात्रा पर भी चर्चा की गयी. साथ ही 15 अगस्त को राजधानी रायपुर में बड़ी आयोजन करने का भी निर्णय लिया गया.
2 अक्टूबर को शुरू होने वाले भारत जोड़ो यात्रा पर चर्चा की गई. साथ ही ब्लॉक, जिला स्तर पर हुई बैठकों की समीक्षा की गई. इसी के साथ जिलेभर में राजीव भवन निर्माण की समीक्षा की गई.
इसी कड़ी में संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने यह बयान दिया, जिसमें उन्होंने बताया कि बैठक में राजीव भवन निर्माण कार्य ,बूथ कमेटी निर्माण की समीक्षा की गई.
साथ ही दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम एआईसीसी के द्वारा छत्तीसगढ़ में दिए गए हैं. विशेष तौर पर पदयात्रा का कार्यक्रम है 75 किलोमीटर चलना है.
उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक प्रस्ताव रखा कि भारत जोड़ो यात्रा जो एसीसी के द्वारा निकाली जा रही है वह यात्रा छत्तीसगढ़ होकर गुजरे सभी कार्यकारिणी के सदस्यों ने इस प्रस्ताव का हाथ उठाकर समर्थन किया.
प्रदेश कांग्रेस कमेटी एक प्रस्ताव बनाकर एआईसीसी को भेजेगी निवेदन किया जाएगा कि भारत जोड़ो यात्रा छत्तीसगढ़ होकर गुजरेगी. वहीँ उन्होंने आगे बताया कि 15 अगस्त को राजधानी रायपुर में एक बड़ा कार्यक्रम कांग्रेस पार्टी आयोजित करने जा रही है.

Related posts

मुख्यमंत्री श्री बघेल का खरोरा प्रवास: लगभग 03 करोड़ 91 लाख रूपये की लागत के कॉलेज भवन का किया लोकार्पण

newindianews

राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किस्त से किसानों के घर खुशहाली आयेगी

newindianews

1 मार्च 2022 से जनशिकायतों के निराकरण की स्थिति की ऑनलाईन मानिटरिंग की सुविधा प्रारम्भ करने का प्रयास करें : मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को दिए निर्देश

newindianews

Leave a Comment