New India News
देश-विदेशराजनीति

शासकीय अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मण्डल मिला श्री मोहम्मद अकबर से

मानदेय बढ़ोत्तरी के लिए विधि मंत्री का आभार माना

Newindianews/Raipur प्रदेश के विधि-विधायी कार्य मंत्री श्री मोहम्मद अकबर से उनके शंकर नगर स्थित निवास कार्यालय में शासकीय अधिवक्ताओं के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। उन्होंने शासकीय अधिवक्ताओं के मानदेय में बढ़ोत्तरी के लिए पहल करने पर विधि-विधायी कार्य मंत्री का अभिनंदन कर उन्हें प्रतीक चिन्ह देकर उनका सम्मान किया।
शासकीय अधिवक्ताओं के मानदेय में 12 वर्षों में बढ़ोत्तरी हुई है। शासकीय अधिवक्ताओं ने मानदेय में बढ़ोत्तरी के लिए पूर्व में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को सम्मानित किया था। लोक अभियोजक, रायपुर, श्री के.के. शुक्ला के नेतृत्व में आज शासकीय अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल विधि मंत्री से मिला। मानदेय बढ़ोत्तरी की पहल करने पर उन्होंने विधि-विधायी मंत्री श्री मोहम्मद अकबर का आभार व्यक्त कर उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट किया।
शासकीय अधिवक्ताओं के प्रतिनिधि मण्डल में सर्व श्री के.के. शुक्ला, आदित्य झा, मनोज वर्मा, राघवेन्द्र सिंह, अरविन्द सिंह चीमा, विजय भोई, विजय लांजे, मोहन साहू, हामिद हुसैन, सुश्री यास्मिन बेगम, सुश्री शमीम परवीन, मौरिसा नायडू इत्यादि शामिल थे।

Related posts

बिना ‘मास्क’ के पंजाब से उत्तराखंड तक घूमे.. केजरीवाल को हुआ कोरोना…

newindianews

CM बघेल के निर्देश के बाद कोरोना की गाइडलाइन जारी, देखें आदेश की कॉपी

newindianews

अबुज़र अंसारी की पहल से शिक्षा और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रहा है NS फाउंडेशन

newindianews

Leave a Comment