Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u969210570/domains/newindianews.in/public_html/wp-content/plugins/ultimate-ads-manager/includes/common.php on line 60

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u969210570/domains/newindianews.in/public_html/wp-content/plugins/ultimate-ads-manager/includes/common.php on line 62
राजनाथ सिंह ने कहा- ''भारत और रूस के बीच रक्षा के क्षेत्र में हाल के दिनों में अभूतपूर्व प्रगति हुई'' - New India News
New India News
देश-विदेशराजनीति

राजनाथ सिंह ने कहा- ”भारत और रूस के बीच रक्षा के क्षेत्र में हाल के दिनों में अभूतपूर्व प्रगति हुई”

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे से पहले दिल्ली पहुँचे रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू और भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दोनों देशों के बीच रक्षा समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

इनमें से एक समझौता एके-203, 7.63×39 मिमी असॉल्ट राइफल्स को लेकर है. समझौते के तहत साल 2021 से लेकर 2031 तक इंडो-एशिया राइफ़ल प्राइवेट लिमिटेड से 6,01,427 एके-203 राइफ़ल की ख़रीद की जाएगी.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और रूसी रक्षा मंत्री जनरल सर्गेई शोइगू, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ के बीच पहली बार 2+2 मंत्रालय स्तर की बातचीत की गई है.

समझौतों पर हस्ताक्षर के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- ”भारत और रूस के बीच रक्षा के क्षेत्र में हाल के दिनों में अभूतपूर्व प्रगति हुई है. हमें उम्मीद है कि रूस इन चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भारत के लिए एक ख़ास भागीदार बना रहेगा.”

Related posts

बलौदाबाजार का आम आदमी डरा हुआ है सरकार पर से भरोसा उठ गया है – भूपेश बघेल

newindianews

आदिवासी कला-संस्कृति के प्रदर्शन के साथ ट्रांसजेंन्डर्स का रैम्प वॉक

newindianews

इस्लाम किसी भी सूरत में ज़ुल्म, नफ़रत और बेगुनाहों पर हिंसा की इजाज़त नहीं देता : सदर सोहेल सेठी

newindianews

Leave a Comment