Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u969210570/domains/newindianews.in/public_html/wp-content/plugins/ultimate-ads-manager/includes/common.php on line 60

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u969210570/domains/newindianews.in/public_html/wp-content/plugins/ultimate-ads-manager/includes/common.php on line 62
मेडिकल के सभी पाठ्यक्रमों की काउंसिलिंग के लिए 3 माह में चिप्स तैयार करेगा सॉफ्टवेयर, चिकित्सा शिक्षा विभाग के साथ हुआ है एम.ओ.यू. - New India News
New India News
एजुकेशनराजनीतिहेल्थ

मेडिकल के सभी पाठ्यक्रमों की काउंसिलिंग के लिए 3 माह में चिप्स तैयार करेगा सॉफ्टवेयर, चिकित्सा शिक्षा विभाग के साथ हुआ है एम.ओ.यू.

Newindianews/Raipur चिप्स (Chhattisgarh InfoTech Promotion Society) मेडिकल के सभी पाठयक्रमों की काउंसिलिंग के लिए आगामी तीन महीनों में सॉफ्टवेयर तैयार करेगा। काउंसिलिंग की जटिलता को देखते हुए चिप्स द्वारा अलग-अलग पाठ्यक्रम के अनुसार सॉफ्टवेयर बनाया जाएगा। चिप्स ने सॉफ्टवेयर तैयार करने टाइम-लाइन के साथ पूरी रूपरेखा तैयार कर चिकित्सा शिक्षा संचालनालय को इस संबंध में अवगत करा दिया है।

चिप्स के अधिकारियों ने बताया कि चिकित्सा शिक्षा संचालनालय के साथ 11 पाठ्यक्रमों की काउंसिलिंग के लिए सॉफ्टवेयर तैयार करने एम.ओ.यू. किया गया है। इनमें चिकित्सा स्नातकोत्तर, चिकित्सा स्नातक, दंत चिकित्सा स्नातक, दंत चिकित्सा स्नातकोत्तर, फिजियोथेरेपी, नर्सिंग स्नातक, नर्सिंग स्नातकोत्तर, पोस्ट बेसिक बी.एस.सी. (नर्सिंग), जी.एन.एम. नर्सिंग एवं डिप्लोमा इन साइकियाट्रिक नर्सिंग के पाठ्यक्रम शामिल हैं। वर्तमान में चिप्स द्वारा स्वास्थ्य विभाग के लिए नियमित चिकित्सा अधिकारी की नियुक्ति प्रक्रिया भी सुचारू रूप से सम्पादित की जा रही है।

चिप्स द्वारा व्यापमं, कनिष्ठ कर्मचारी आयोग-बस्तर, अम्बिकापुर और बिलासपुर, तकनीकी शिक्षा संचालनालय के अंतर्गत बी.ई., बी.टेक., डिप्लोमा, एम.टेक., एम.ई, बी.फॉर्मा, डी.फॉर्मा, एम.फॉर्मा, पी.पी.टी. और राज्य शैक्षणिक संस्थान के लिए बी.एड., डी.एड., डी.लेड, आई.टी.आई. के साथ ही पुलिस मुख्यालय इत्यादि के लिए काउंसिलिंग की प्रक्रिया सफलतापूर्वक की जा रही है।

Related posts

रमन सिंह के बयान से स्पष्ट ईडी की कार्यवाही भाजपा की साजिश -कांग्रेस

newindianews

मिनीमाता पुण्यतिथि-विशेष लेख: मिनीमाता ने छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय क्षितिज पर दी नई पहचान

newindianews

मोदी राज में बेलगाम मंहगाई के खिलाफ दिल्ली में 4 सितम्बर को महा आंदोलन होगा -मोहन मरकाम

newindianews

Leave a Comment