New India News
Otherराजनीति

पूर्व IAS अनिल टुटेजा और कारोबारी अनवर ढेबर सहित कई लोगों के करोड़ों की संपत्ति सीज

Newindianews/CG मीडिया के खबरों के अनुसार दो हजार करोड़ रुपए के शराब घोटाला मामले में ED ने घोटालेबाजों की प्रापर्टी अटैच करनी शुरू कर दी है। ईडी ने शराब घोटाला के आरोपी पूर्व IAS अनिल टुटेजा और कारोबारी अनवर ढेबर सहित कई लोगों के करोड़ों की संपत्ति सीज कर दी है। ईडी 18 करोड़ रुपये मूल्य की 18 चल और 161 अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया है। जिसकी कीमत 205.49 करोड़ (लगभग) संपत्तियों को कुर्क किया है।

मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ का शराब घोटाला पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल का है। दो हजार करोड़ रुपए के शराब घोटाले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों की जब्त की गई अधिकांश अचल संपत्ति वीआइपी रोड के आसपास तथा नवा रायपुर में है।
शराब घोटाले के इन आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने के बाद ईडी ने एक बयान जारी करके बताया है कि कुर्क की गई संपत्तियों में अनिल टुटेजा की 15.82 करोड़ रुपये की 14 संपत्तियां, अनवर ढेबर की 116.16 करोड़ रुपये की 115 संपत्तियां, आबकारी के विशेष सचिव अरुणपति त्रिपाठी की 1.35 करोड़ रुपये की संपत्ति, त्रिलोक सिंह ढिल्लन की 28.13 करोड़ रुपये की नौ संपत्तियां, विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू की 1.54 करोड़ रुपये की और शराब कारोबारी अरविंद सिंह से जुड़ी 12.99 करोड़ रुपये की 33 संपत्तियां, त्रिलोक सिंह ढिल्लन की 28.13 करोड़ रुपये की नौ संपत्तियां, नवीन केडिया के 27.96 करोड़ रुपये के आभूषण और आशीष सौरभ केडिया/दिशिता वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड की 1.2 करोड़ रुपये की चल संपत्तियां को कुर्क किया गया है। ईडी ने बताया कि अनवर ढेबर कुर्क की गई सपंत्तियों में रायपुर जेल रोड़ स्थित होटल वेनिंगटन कोर्ट भी शामिल है, जो उनकी फर्म ढेबर बिल्डकान द्वारा चलाया जा रहा है। इसके अलावा एक व्यवसायिक इमारत ‘अकार्ड बिजनेस टावर’ भी शामिल है। कुर्क की गई सभी सम्पत्तियों की कुल कीमत 205.49 करोड़ रुपये है।

 

Related posts

प्रदेश में 15 अगस्त से 26 जनवरी तक सामुदायिक वन संसाधन अधिकार जागरूकता अभियान चलाया जाएगा

newindianews

आयुष्मान भारत योजना के तहत राशन कार्ड से बड़े से बड़े बीमारियों का हो रहा निःशुल्क इलाज: मंत्रीदयाल दास बघेल

newindianews

महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव बनी सायरा खान

newindianews

Leave a Comment