New India News
नवा छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश ने भगवान जगन्नाथ के किए दर्शन, अच्छी बारिश होने की कामना की

Newindianews/Raipur मुख्यमंत्री भूपेश ने भगवान जगन्नाथ के किए दर्शन, अच्छी बारिश होने की कामना की
भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में शामिल होने मुख्यमंत्री बघेल जगन्नाथ मंदिर पहुंचे. मुख्यमंत्री ने सबसे पहले हवन कुंड की परिक्रमा की और फिर प्रभु जगन्नाथ, बलभद्र एवं माँ सुभद्रा की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल , रायपुर उत्तर विधायक कुलदीप जुनेजा , महापौर एजाज ढेबर जगन्नाथ मंदिर पहुंचे. दो साल बाद धूमधाम से मनाई जा रहे हैं. भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा सैकड़ों की संख्या में जगन्नाथ मंदिर में भक्त मौजूद थे.

भगवान जगन्नाथ के दर्शन के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि ” प्रदेश की खुशहाली की कामना भगवान जगन्नाथ से की है. साथ ही साथ प्रदेश के किसानों के लिए बारिश होनी बहुत जरुरी है. भगवान जगन्नाथ से प्रदेश में अच्छी बारिश होने की प्रार्थना की है.’

Related posts

राजीव भवन में पं. रविशंकर एवं शहीद पं. विद्याचरण शुक्ल जयंती मनायी गयी

newindianews

अम्बिकापुर के सरगवां गांव के ग्रामीणों ने लगाया पटवारी पर भ्रष्टाचार का आरोप कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

newindianews

छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति में स्टील सेक्टर को मिलेगा विशेष प्रोत्साहन: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

newindianews

Leave a Comment