New India News
देश-विदेशराजनीति

मंत्री श्रीमती भेंड़िया ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की दी शुभकामनाएं

Newindianews/Raipur महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी महिलाओं को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्रीमती भेंड़िया ने कहा है कि महिलाओं ने अपनी क्षमता और प्रतिभा के बल पर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनायी है। यह दिन महिलाओं को साहस और आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की महिलाएं काबिल और मेहनती हैं। राज्य सरकार इन महिलाओं को सामाजिक और अर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है। मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, दाई-दीदी क्लीनिक योजना, कौशल्या मातृत्व योजना जैसी कई नई योजनाएं महिलाओं के लिए शुरू की गई हैं। महिला समूहों की आर्थिक भागीदारी बढ़़ाने के उद्देश्य से कर्जमाफी, ऋण सीमा में बढ़ोत्तरी और ब्याज राशि कम करने जैसे कई निर्णय राज्य सरकार ने लिए हैं। श्रीमती भेंड़िया ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की बहन-बेटियों में आगे बढ़ने की पूरी क्षमता है। उन्होंने आव्हान किया है कि बेटों के समान बेटियों को भी आगे पढ़ने-बढ़ने के सभी अवसर उपलब्ध कराएं, तभी हम एक मजबूत और विकसित समाज की कल्पना को साकार कर पाएंगे।

Related posts

रूना शर्मा इंटरनेशनल देवभूमि आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयनित

newindianews

अमेरिका के विभिन्न राज्यो में बसे छत्तीसगढ़ की महिलाओं ने अखंड सौभाग्यवती का पर्व हरतालिका तीज को श्रद्धा, उल्लास से मनाया

newindianews

किडनी स्टोन की समस्या से बचने के लिए घरेलू उपायों की मदद ले सकते हैं रामबाण से कम नहीं है गुर्दे की पथरी में ये घरेलू उपाय

newindianews

Leave a Comment