New India News
Other

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्वर्गीय श्री चंदूलाल चंद्राकर की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

Newindianews/Raipur मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ के प्रखर पत्रकार और पूर्व सांसद स्वर्गीय श्री चंदूलाल चंद्राकर की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने श्री चंद्राकर के अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र चंदूलाल जी ने लोकसभा में सांसद के रूप में और केंद्र में महत्वपूर्ण विभागों में मंत्री रहते हुए देश और प्रदेश की उल्लेखनीय सेवा की। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण सर्वदलीय मंच के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य आंदोलन को नई दिशा प्रदान की।
उन्होंने कहा कि चंदूलाल जी मूल्य आधारित निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के लिए भी जाने जाते हैं। कई ज्वलंत मुद्दों पर उन्होंने प्रखरता और निडरता से आवाज उठाई।  उन्होंने अपने प्रखर व्यक्तित्व और निर्भीक पत्रकारिता से देश में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि मातृभूमि के प्रति उनकी सेवा भावना एवँ उनके अमूल्य विचार नई पीढ़ी को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।

Related posts

44 लाख घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को बिजली बिल हाफ योजना की सुविधा प्रदान कर रही-मोहन मरकाम

newindianews

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने लिया बस्तर ओलंपिक 2024 संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन की समीक्षा बैठक

newindianews

नॉर्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन ने मनाई दिवाली

newindianews

Leave a Comment